फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में आए 230 आवेदन

Tue, 07 Oct 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 व 11 में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। कक्षा 9 में 200 और कक्षा 11 के लिए 30 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने की मंगलवार को अंतिम तिथि थी। इसमें कक्षा 8 और 10वीं में अध्ययनरत छात्रों द्वारा आवेदन किया गया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 में कुल 200 आवेदन आए हैं। वहीं कक्षा 11 के लिए 30 आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर थी। बताया कि आवेदन करने के लिए दो बार अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था। पहले ये 23 सितंबर थी। आवेदन कम होने की वजह से अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें