फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर अस्पतालों में गूंजीं कान्हा की किलकारियां

विज्ञापन
एक प्राईवेट अस्पताल में जन्मे कान्हा- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जन्माष्टमी के मौके पर बुधवार को जिला महिला अस्पताल में तीन और नर्सिंग में दो बालकों की किलकारियां गूंज उठीं। परिजन भी इस दिन बच्चों के जन्म लेने पर गदगद हैं। आगरा रोड स्थित मेट्रो अस्पताल में सुबह फिरोजाबाद के एका निवासी सुमन देवी और सकीट के गांव सहसपुर निवासी नीलू देवी ने भी बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

जबकि एक महिला ने बालक को जन्म दिया। उसने बताया अपने बेेटे का नाम कन्हैया रखेंगी। वहीं, जिला अस्पताल में नगला रनुआ निवासी अनारकली ने बच्ची को जन्म दिया। वहीं उसका नाम राधा रखा। वहीं अन्य तीन और महिलाओं ने बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बच्चियों के नाम बाद में रखने की बात कही।
पलटा निवासी नीलम ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन घर में बालक ने जन्म लिया है। यह सौभाग्य की बात है। वहीं, निगुहर निवासी संध्या ने बताया कि सौभाग्य से जनाष्टमी के दिन बालक आया है। यह कोई पूर्व जन्म में अच्छा संस्कार रहा होगा, तभी इस दिन इतनी बड़ी खुशी मिली है। बालक का नाम कान्हा ही रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें