एटा। कोतवाली नगर स्थित सदर तहसील परिसर में प्रेम विवाह करने वाली महिला और उसकी मां को प्रेमी ने पीट दिया। दोनों पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील सदर परिसर निवासी नितिन सक्सेना ने शगुन पुत्री दीपक सक्सेना निवासी सेक्टर 23 संजय कॉलोनी थाना भुजेश्वर जिला फरीदाबाद हरियाणा से प्रेम विवाह किया है। शगुन का आरोप है कि पति अब मारपीट करने लगा है। इसकी खबर उसने मां को दी तो वह सोमवार की शाम एटा पहुंच गईं और बेटी को अपने साथ ले जाने लगी।
इससे नाराज नितिन ने दोनों से मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया है कि महिला की मां ने थाने पर आकर मामले की शिकायत की है। उनकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का रात दो बजे डॉक्टरी मुआयना भी कराया गया। महिला अपनी बेटी को लेकर हरियाणा चली गई है। संवाद