फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन योजना में चार हजार से अधिक खुले खाते

Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनधन योजना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनधन योजना के तहत सभी विकासखंडों में दो दिन लगातार बैंकों के शिविर लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक विकासखंडों पर अपना खाता खुलवाने के लिए पहुंचे। योजना के तहत चार हजार से अधिक लोगों के खाते खोले गए।
विज्ञापन

जिले के सभी 7 विकास खंडों पर जनधन योजना के तहत शिविर लगाए गए। इनमें श्रमिक अपने बैंक खाते को खुलवाने के लिए पहुंचे ताकि नोट बंदी के बाद उनके पास जो भी प्रचलन में बंद हुई धनराशि है वह उसे अपने बैंक खाते में जमा कर सकें। सबसे अधिक भीड़ गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र पर रही। यहां 1800 खाते खोले गए। पटियाली में 950 एवं सहावर में 800 खाते खोले गए। वहीं, अन्य विकास क्षेत्रों पर लगभग 450 खाते खोले गए। लीड बैंक के मैनेजर बीके सिंह ने बताया कि दो दिनों में लगभग 4000 हजार बैंक खाते खुले हैं। इन खातों के खुलने से श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी। शीघ्र ही इनको खाता संख्या एवं पासबुक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे बैंक से अपना लेन देन शुरू कर सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें