फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के अपहरण के शक में होमगार्ड की पिटाई

Sat, 26 Nov 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने समझाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला के अपहरण के शक में कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल आए होमगार्ड और उसके भाई की जमकर पिटाई की।घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। पुलिस के आने पर महिलाएं शांत हुईं।  
विज्ञापन

सिकंदराराऊ क्षेत्र की एक महिला शुक्रवार को जीटी रोड मानपुर स्थित कांशीराम कालोनी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शुक्रवार की शाम कालोनी निवासी होमगार्ड सत्यदेव किसी काम से शहर जा रहा था। अलीगंज तिराहे तक छोड़ देने की बात कहकर महिला उसकी बाइक पर बैठ गई। इधर, घर आते समय बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। भाई उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इसी दौरान दुर्घटना की सूचना पर महिला के रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला को अस्पताल में न देखकर अपहरण का शक जाहिर करते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। होमगार्ड और उसके भाई की पिटाई कर दी। होमगार्ड की पिटाई से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहां वह महिला भी आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा कर शांत कराते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक घटना के मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें