फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य में 62 चिकित्सकों ने देखे 7021 मरीज

विज्ञापन
पोता नगला में आरोग्य मेले में लगे स्टोल पर जानकारी करते सीएमओ डा.अजय अग्रवाल- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रविवार को जिले में चौथा जन आरोग्य मेला लगाया गया। नगला पोथा स्थित पीएचसी पर डीएम ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान जहां केंद्रों पर मरीजों की भीड़ उमड़ी। जिले में 36 केेंद्रों पर लगे मेले का उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया। जहां 62 चिकित्सकों ने 7021 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 36 पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां शहर की नगला पोता में स्थित पीएचसी पर डीएम सुखलाल भारती व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने पीएचसी पहुंच लोगों से सुविधाओं के वारे में जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने सकीट क्षेत्र के मेलों का निरीक्षण कर हकीकत को परखा।
डीएम ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उन्हें निशुल्क मुहैया कराई जाएं। आरोग्य मेले का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणजनों को दिया जाए, इसके लिए आवश्यक है कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रो पर योजनाओं, टीकाकरणए जननी सुरक्षाए कन्या सुमंगला आदि योजना आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। । मेला सुबह दस बजे से दो बजे तक केद्रों पर लगा रहा। मेले में 2881 महिलाएं रही। वहीं 2862 पुरुष व 1278 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

67 गोल्डन कार्ड बने
मेले में सीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मेले में विभिन्न केंद्रों पर 67 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
सबसे ज्यादा पहुंचे चर्मरोगी
मेला में सबसे ज्यादा चर्म रोग से पीड़ित 1614 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पेट दर्द के 588 तो श्वांस के 712 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें