फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से कराह उठा बिलराम गेट चौराहा

विज्ञापन
ब‌िलराम गेट चौराहे पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सहालगी सीजन शुरू हो जाने के साथ ही मार्गों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। बुधवार को नगर के बिलराम गेट चौराहे पर जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जिससे वाहनों में सफर कर रहे लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

सहालग शुरू हो जाने के बाद  लोगों का कार्यक्रमों में शामिल होना शुरू हो गया है। काफी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से ही कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह लगभग 11 बजे करीब बिलराम गेट चौराहे पर जाम लग गया। वाहन चालकों के मनमाने तरीके से वाहनों के निकालने से यह समस्या उत्पन्न हुई। ऐसे में चौराहे पर लगे यातायात कर्मी अपने को असहाय महसूस करने लगे हैं। मार्ग पर चौराहे से बस अड्डे एवं दूसरी ओर अंबेडकर तिराहे की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी तरह छर्रा रोड़ एवं बाजार की ओर भी बड़ी संख्या वाहन जाम में फंस गए। जाम में फंसे लोग जाम खुलने का इंतजार करने लगे। यातायात पुलिसकर्मियों की कड़ी मसक्कत के बाद जाम खुल पाया। मार्ग पर लगभग एक डेढ़ घंटे तक जाम के हालात रहे। जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी काफी विलंब हुई। चौराहे पर कई बार इस तरह के हालात बने।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें