फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए आइसोलेशन, मास्क और स्वच्छता जरूरी

Sun, 06 Sep 2026 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इन्फ्लूएंजा पर कार्यशाला का उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य चिकित
विज्ञापन
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के संबद्ध चिकित्सालय में शनिवार को इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू पर कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को बीमारी की पहचान, जांच, उपचार और संक्रमण नियंत्रण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सीएमई के पहले सत्र में कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने एच1एन1 की एपिडेमियोलॉजी पर जानकारी दी। उन्होंने हाथों की नियमित सफाई, खांसते-छींकते समय श्वसन शिष्टाचार, संक्रमित व्यक्ति से अनावश्यक दूरी और जरूरत के अनुसार मास्क के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया। टीबी एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने इन्फ्लूएंजा के सामान्य और गंभीर लक्षणों तथा उपचार की रणनीति समझाई। पीडियाट्रिक्स विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शिवम यादव ने बच्चों में संक्रमण के लक्षण, गंभीरता की पहचान, वजन व उम्र के अनुसार दवा की सही खुराक और टीकाकरण की जानकारी दी।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने प्रयोगशाला जांच और आरटीपीसीआर की उपयोगिता पर जानकारी दी। फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजरी कुमारी ने एंटीवायरल दवाओं के तर्कसंगत उपयोग, सहायक उपचार और अनावश्यक एंटीबायोटिक से बचने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि डॉ. बलवीर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एच1एन1 के नियंत्रण में समय पर पहचान, उचित उपचार और संक्रमण की रोकथाम सबसे महत्वपूर्ण है। संक्रमित मरीजों का आवश्यकतानुसार आइसोलेशन, मास्क का उपयोग और आईपीसी प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. साधना सिंह ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोनू यादव समेत कॉलेज एवं चिकित्सालय के चिकित्सक, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें