फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खराब जीवनशैली से बढ़ रही अनियमित माहवारी

Sun, 12 Apr 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के बाहर उपचार लेने के लिए लाइन में लगी महिलाएं। सं
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में हर माह 70 से अधिक महिलाएं और युवतियां अनियमित माहवारी की समस्या के इलाज के लिए पहुंच रही हैं। में अधिकतर मामलों में खराब जीवनशैली की वजह सामने आ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की जीवनशैली खराब होती जा रही है। ऐसे में महिलाओं और युवतियों में माहवारी अनियमित हो रही है।
कई बार यह किसी और गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है। इससे विवाहित महिलाओं में 30 फीसदी तक बांझपन की आशंका भी बढ़ जाती है। यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। मासिक धर्म में अनियमितता की समस्या और देरी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और पीरियड समय पर लाने यानी उसे नियमित करने के अनेक उपाय भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें