कासगंज रोड पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि देते सपाई। स्रोत स्वयं
एटा। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के आवास पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले को याद किया।
रंजीत सिंह यादव ने कहा कि महात्मा फुले शिक्षा व सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा थे। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, जिला महासचिव अवधेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव, प्रदेश सचिव फईमुद्दीन वारसी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।