फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 172 वाहनों के 2.16 लाख रुपये के किए गए चालान

Sun, 21 Dec 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मलावन टोल प्लाजा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 172 वाहनों के 2.16 लाख रुपये के चालान किए गए।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हाईवे पेट्रोलिंग वैन में लगे साउंड सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों को सावधानी बरतने को कहा। चालकों से अपील की गई कि कोहरे के समय वाहन की गति धीमी रखें। ओवरटेक न करें और अपनी लेन में ही वाहन चलाएं। डिपर का प्रयोग करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें क्योंकि दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें