फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सैकड़ों बीघा जमीन के फर्जी बैनामों की शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 25 Dec 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। सैकड़ों बीघा जमीन को फर्जी बैनामों से हड़पने की शिकायत की गई थी। इस पर जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार को तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मजराजात सकीट पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए और अभिलेखों की पड़ताल की।
विज्ञापन

मजराजात सकीट के ग्राम प्रधान पति संजेश यादव ने शिकायत की थी कि कुछ लोग धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराकर हड़पने में लगे हुए हैं। इस शिकायत पर तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचे। लोगों ने बताया कि कुछ लोगों की मृत्यु 30 या 40 साल पहले हो चुकी है, उनके स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी तरीके से जमीन के बैनामे करा लिए गए हैं।
यही नहीं, जीवित व्यक्ति के होते हुए किसी दूसरे को खड़ा कर फर्जी व अनुसूचित जाति से अन्य वर्ग के नाम भी बैनामे कराए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस रैकेट में ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई लोग शामिल हैं। तहसीलदार के समक्ष कई लोगों ने पहुंचकर फर्जीवाड़ा होने की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायती पत्र मिलने पर टीम के साथ जांच करने गांव में पहुंचे थे। लोगों ने अलग-अलग जानकारी दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। -नीरज वार्ष्णेय, तहसीलदार सदर

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें