फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद जांच तेज, युवक की पिटाई मामले में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव निधौली खुर्द के पास भैंस चरा रहे युवक की पिटाई के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद जांच तेज हो गई है। मामले में ट्रैफिक और जीआरपी में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया गया है, जबकि फिरोजाबाद में तैनात तीसरे सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए वहां के एसपी को पत्र भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निधौली खुर्द निवासी महेश ने आरोप लगाया था कि छह अगस्त की शाम स्कूल के पास भैंस चराते समय कार सवार तीन लोग पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने महेश की पिटाई कर दी। महेश का आरोप था कि तीनों शराब के नशे में थे और मना करने के बावजूद उसकी पिटाई करते रहे। बाद में पता चला कि आरोपियों में दो पुलिसकर्मी हैं। इनमें एक जीआरपी और दूसरा यातायात पुलिस में तैनात है।
घटना के बाद महेश ने रिजोर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यातायात पुलिसकर्मी एटा में ही तैनात है जबकि जीआरपी का सिपाही अजीत कुमार वहां तैनात था। तीसरा सिपाही बृजमोहन वर्तमान में फिरोजाबाद जिले में तैनात बताया गया है। युवक की पिटाई के मामले में यातायात पुलिस के सिपाही और जीआरपी के सिपाही पर कार्रवाई की गई है। तीसरे सिपाही पर कार्रवाई के लिए फिरोजाबाद एसपी को पत्र भेजा गया है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें