फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रुक-रुक कर होती रही बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Tue, 27 Aug 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के जीटी रोड पर बारिश के दौरान साइकिल सवार छाता लगाकर जाता हुआ - फोटो : शहर के जीटी रोड पर बारिश के दौरान साइकिल सवार छाता लगाकर जाता हुआ
विज्ञापन
एटा। शहर में मंगलवार को रुक-रुक कर कई बार दिन में बारिश हुई। इसके चलते गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव आने से सुहावना हो गया और बाजारों में भी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। बारिश का आनंद लेने के लिए हर कोई लालायित है। हालांकि मौसम में बदलाव होने लगा है, इसके बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही है। कई दिनों से उमस का असर देखा जा रहा है, बारिश होने तक ही मौसम में ठंडक नजर आती है और बाद में फिर उमस परेशान करने लगती है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बारिश हुई, इसके बाद उमस बढ़ गई।
दोपहर में करीब एक बजे फिर बारिश होने लगी तो मौसम में बदलाव देखने को मिला। ठंडी हवाओं को चलने से गर्मी से राहत मिली तो लोगों ने भी आनंद लिया। इसके साथ ही बाजारों में भी रौनक दिखाई दी और खरीदारी करते लोग देखे गए। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में मौसम बदल रहा है, इसके चलते कभी उमस तो कभी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें