फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाईपास से निकल रहीं बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी

Tue, 27 Aug 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में यातायात की व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कि यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े। मगर लंबे रूट की बसें यात्रियों को शहर के बाहर बाईपास पर ही उतार रही हैं। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शहर से लगभग 4 किमी की दूरी से बाईपास निकल रहा है। यहां से शहर में आने के लिए लोगों को ई-रिक्शा या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए लंबे रूट की रोडवेज बसों का शहर में आना बंद हो गया है। जिसके कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
अलीगढ़ की ओर से या कानपुर की ओर से जो बस एटा तक ही आ रही है। वह तो बस स्टैंड तक जाती है, बाकी आगे जाने वाली बसें सवारी को शहर के बाहर बाईपास पर ही उतार रहीं हैं। कुछ बसें ऐसी भी हैं जो अलीगंज तिराहा या शहीद स्तंभ पर भी यात्रियों को छोड़कर जाती हैं। जिसकी वजह से यात्री परेशान हैं। विरामपुर या मानपुर पर उतरकर सवारी शहर तक पैदल नहीं आ सकती। इसके लिए ई-रिक्शा या ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा उठाने के साथ ही अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें