एटा-कासगंज मार्ग के दोनों ओर पीडब्लूडी विभाग द्वारा छह महीने पहले इंटरलॉकिंग कर बनाया गया फुटपाथ उखड़ने लगा है। स्थानीय लोगों ने डीएम से फुटपाथ की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
लोक निर्माण विभाग ने एटा-कासगंज मार्ग पर मिरहची पेट्रोल पंप से पशु पैंठ तक सड़क के किनारे आठ सौ मीटर एरिया में इंटरलॉकिंग कर फुटपाथ बनाया था। लेकिन इंटर लॉकिंग उखड़ने लगी है। इसके चलते पैदल यात्रियों के अलावा साइकिल सवारों को गुजरने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगाें ने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग डीएम से की है।