दोनों पालियों में बुधवार को यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा हुई। पहली पारी में 193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में हुआ भौतिक विज्ञान का पेपर छात्रों के लिए कठिन रहा।
बोर्ड परीक्षा की पहली पारी में इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में 1475 परीक्षार्थियों में से 193 अनुपस्थित रहे। जबकि संगीत गायन में सभी 54 छात्राएं उपस्थित रहीं। जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम, व्यापारिक संगठन अज्ञैर पत्र व्यवहार प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। किसी भी परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा। भौतिक विज्ञान का पेपर कठिन आया। छात्र पेपर देखकर चौंक गए। परीक्षार्थी सौरभ ने बताया कि सवाल थोड़े कठिन आए थे, पेपर बहुत अच्छा नहीं हुआ।