फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दरोगा और सिपाही पर पीटने का आरोप

Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ के मोहल्ला यादव नगर निवासी लवकुश ने मुख्यमंत्री को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भेजी है। आरोप लगाया है कि टिमरूआ चौकी पर तैनात एक दरोगा और सिपाही ने कैंटीन चलाने वाले दिव्यांग सोरन सिंह को शिकायत न सुनते हुए गालियां देते हुए पीटा है।
विज्ञापन

लवकुश ने बताया कि टिमरुआ में उनका मां के नाम से सरकारी देसी शराब का ठेका है। बराबर में ही शिलामई थाना जलेसर निवासी सोरन सिंह कैंटीन चलाता है जो कि दिव्यांग है। 27 दिसंबर को रात के समय कुछ अज्ञात लोगों ने शराब पीकर उसके साथ बदतमीजी की। इसकी शिकायत करने सोरन सिंह चौकी पर पहुंचा तो वहां एक दरोगा और सिपाही मिले।
घटना की जानकारी दी तो अभद्र भाषा में बात करते हुए दरोगा ने सोरन सिंह को गालियां देना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद एक सिपाही उठकर आया और डंडा लेकर सोरन सिंह को पीटने लगा। इसके बाद दरोगा ने सोरन सिंह की सभी जेबों की तलाशी ली, पैसा नहीं मिला तो मुझे फोन करके हफ्ता वसूली की धमकी देने लगा। गालियां देते हुए दुकान बंद करने की धमकी दी। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जानकारी की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें