फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार में कैशियर समेत दो कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
कोषाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी सुखलाल भारती ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम सुखलाल भारती ने शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यालय में तैनात कुल 16 कर्मचारियों में से कैशियर अतुल कुमार और इंद्रमणि गौड़ अनुपस्थित मिले। डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लिया जाए, साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी कार्यालय में समय से उपस्थित हों, साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का शतप्रतिशत पालन किया जाए, इसके तहत सभी कर्मचारी मास्क पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का भी पालन करें। कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर हेल्पडेस्क को क्रियाशील किया जाए, बिना मास्क, सैनिटाइज के कोई भी व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश न करने दिया जाए। कार्यालय में आने वाले पेंशनर्स सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों आदि की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। जनपद के पेंशनर्स, भूतपूर्व सैनिकों को कोषागार से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।
पीएम किसान सम्मान निधि के पंजीकरण का कराएं सत्यापन
एटा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) केशव कुमार ने जिला प्रबंधक सीएससी ई गवर्नेंस संतोष कुमार यादव, सुनील कुमार को निर्देशित किया है कि जनपद में समस्त सीएससी केंद्र संचालकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ओपन सोर्स के माध्यम से किए जा रहे नवीन पंजीकरण, लाभार्थी के प्रपत्रों का सत्यापन संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक द्वारा किया जाए। उसके बाद ही डाटा फीड किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएससी केंद्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कितने नवीन पंजीकरण हुए हैं, उनके फार्म एवं अन्य प्रपत्र अविलंब उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें