फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में ही श्रमिकों को मिलने लगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बाहर से आए और लॉकडाउन में गांव में फंसे मजदूरों को उनके गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जगह-जगह शौचालय निर्माण, तालाब खोदाई, चक रोड और मुख्य मार्ग के निर्माण सहित अन्य कार्यों में मनरेगा मजदूरों को लगाया गया है। डीएम और सीडीओ ने बृहस्पतिवार को तीन गांवों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। एक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती एवं मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा ने विकास खण्ड सकीट क्षेत्र के ग्राम रिजोर, इब्राहिमपुर नगरिया, नगला बरी में मनरेगा के तहत तालाब खोदाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। डीएम को नगला बरी ग्राम में पांच बीघा तालाब खोदाई कार्य में 51 मनरेगा मजदूर मौके पर कार्य करते मिले। अपने गांव में आए 16 प्रवासी मजदूरों को डीएम ने जॉबकार्ड वितरित किए।
रिजोर में 5 बीघा एवं इब्राहिमपुर नगरिया में 5 बीघा तालाब पर चल रहे कार्य को भी मौके पर जाकर देखा। यहां क्रमश: 170 और 61 मनरेगा मजदूर काम करते मिले। डीएम ने कहा कि महिला मजदूरों को भी प्राथमिकता पर मेठ के रूप में तैनाती की जाए। गैर जनपदों, गैर राज्यों से आए लोगों को गांव में ही काम दिया जाए।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों के खाते समय से अभिलेखों में अद्यतन न करने पर डीएम ने पंचायत सचिव मुनेश कुमार को निलंबित करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अनुज मिश्र, पंचायत सचिव, एपीओ, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें