फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में मांगी अमन चैन की दुआ

Fri, 19 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पाक रमजान के मौके पर जुमा की नमाज शुक्रवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखी गई। जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के बाहर भी नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान यातायात व्यवस्था नियंत्रित न होने से नमाजियों को दिक्कत आई। बेरोकटोक वाहन निकले। रेवाड़ी मोहल्ला स्थित मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। नमाज के दौरान नमाजियों ने देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारा कायम रखने और अच्छी बारिश की खुदा से दुआ मांगी।
विज्ञापन

रमजान के इस पाक महीने में मुस्लिम समाज में उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुमा पर रोजेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं-बच्चे भी रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। इस दौरान मस्जिदों में तरावियां सुनाई दे रही हैं। इस दौरान रोजेदार पांच वक्त की नमाज अदा कर रहे हैं। जुमे की पहली नमाज के दौरान शहर की मस्जिदों में खासी भीड़ रही। दोपहर को नमाज के लिए सैकड़ों रोजेदार और नमाजी जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। यहां हाफिज खलील उल्ला ने नमाज अदा कराई। ज्यादा भीड़ होने पर नमाजी नमाज पढ़ने के लिए सड़क पर ही बैठ गए, लेकिन पुलिस कर्मी न दिखाई देने से नमाजियों को दिक्कत हुई। नमाज के दौरान वाहन बेरोकटोक यहां से निकले।
इसी प्रकार जीटी रोड स्थित पुरानी ईदगाह पर कारी इदरी अली व होली गेट तकिया स्थित मस्जिद पर सब्बीर हुसैन नूरी ने नमाज अदा कराई। रेवाड़ी मोहल्ला स्थित मस्जिद पर दो पक्षों में चल रहे विवाद के कारण नमाज के दौरान पुलिस कर्मी तैनात रहे। शहर की अन्य मस्जिदों के अलावा जलेसर, अलीगंज, मारहरा, मिरहची, अवागढ़, जैथरा, राजा का रामपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मस्जिदों में जुमे की पहली नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन


36 साल बाद रोजे का समय रहा सबसे ज्यादा
एटा। 36 साल बाद पहली बार इस शुक्रवार को रोजे का जो समय था वह सबसे बड़ा था। रोजे का यह समय लगभग साढ़े 15 घंटे का रहा। भीषण गर्मी के बावजूद भी बच्चे, बड़े और बुजुर्गों ने रोजा रखा। बता दें कि रोजे की सहरी सुबह तीन बजकर 42 मिनट पर हुई थी और रोजा इफ्तार सायं सात बजकर 14 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें