फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड काल में भारत की मदद की वियतनाम में मिली प्रशंसा : हरनाथ सिंह

विज्ञापन
वियतनाम में वहां के नेताओं से प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात करते हरनाथ सिंह।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में सात सांसदों का प्रतिनिधि मंडल वियतनाम से लौट आया। इसमें शामिल रहे राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने वहां के नेताओं, जनप्रतिनिधियों आदि से मुलाकात में हुई बातचीत की जानकारी दी। बताया कि कोविड काल के दौरान भारत द्वारा की गई मदद की वहां के लोगों से काफी प्रशंसा मिली।
विज्ञापन

अपने आवास पर रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए सांसद ने कहा कि 19 से 21 अप्रैल तक वियतनाम में रहे। प्रतिनिधि मंडल ने वहां के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष, कम्यूनिस्ट पार्टी के जनरल सेक्रेट्री सहित अन्य नेताओं से वार्ता की। तकनीक, दूरसंचार, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार आदि संबंधों को लेकर चर्चा हुई।
जिससे एक आधारशिला तैयार हुई है। इसकी पूरी जानकारी सरकार को देंगे। उन्होंने बताया कि वहां के नेताओं से हुई वार्ता में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आदर भाव दिखाई दिया। वियतनाम में भारतीय विद्या योग के प्रति काफी उत्साह है। सरकारी व निजी स्तर पर योग प्रशिक्षण केंद्र और योग संस्थान खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें