फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समान शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा की मांग पर दिव्यांगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sun, 26 Jul 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर बैठे दिव्यांग अमित यादव, अ​धिवक्ता व समाजसेवी। संवाद
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शनिवार से दिव्यांगजन, छात्र, अभिभावक और समाजसेवी अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। दिव्यांग अमित यादव के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन में समान शिक्षा का अधिकार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो तथा शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाई जाए। साथ ही छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और आत्महत्या की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी सहायता तंत्र विकसित करने की मांग की। उन्होंने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को दिव्यांग विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने, व्हीलचेयर रैंप, ब्रेल, सांकेतिक भाषा, स्क्रीन रीडर और प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। धरने में दिव्यांग छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में स्क्राइब, अतिरिक्त समय और अन्य वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई। अमित यादव ने कहा कि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन जारी रहेगा। धरने में राकेश राजपूत, विनोद कुमार, मुन्नालाल, वीरेश कुमार, केशव देव लोधी, अधिवक्ता एके सिंह, राजाराम यादव सहित अनेक समाजसेवी, छात्र, अभिभावक और दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें