एटा। सोशल मीडिया पर लोधी समाज के महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसकी जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में रोष फैल गया। मामले में अमित लोधी निवासी भगीपुर ने रूपेंद्र निवासी किशनगढ़ तलैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव भगीपुर निवासी अमित कुमार ने प्राथमिकी में लिखा है कि आरोपी रूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर रुपेंद्र उर्फ सांवरिया के नाम से फेसबुक आईडी बना रखी है। इस पर उसने लोधी समाज के महापुरुषों और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाया। इसमें उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया है। इसकी वजह से लोधी समाज के लोगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की गहनात से साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की भी तलाश कर रही है। इस प्रकार से सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से भ्रामक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।