फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: पुलिस आरक्षी से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में हाथी गेट चौराहा के पास पीआरवी के कांस्टेबिल से युवक ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर कांस्टेबिल के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पीआरवी रिजोर पर तैनात कांस्टेबिल नरेंद्र सोमवार को शहर से ड्यूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रिजोर थाना क्षेत्र के चुरैथा निवासी विकास ने हाथी गेट चौराहा पर अभद्रता कर दी। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। कांस्टेबिल से मारपीट होती देख चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी व कोतवाली से पुलिस आ गई और आरोपी को पकड़ लिया। कांस्टेबिल ने आरोपी के खिलाफ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें