फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, जीटी रोड जाम

विज्ञापन
जीटी रोड पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में रविवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका का महाबली जमकर गरजा। नालों और फुुटपाथ से अतिक्रमण हटाए गए, रेहड़ी और डग्गामार वाहनों को भी मौके से भगा दिया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा जमाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। इस कार्रवाई के दौरान हाथी गेट पर एक पेड़ उखड़ कर गिर गया। इससे करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम नंदलाल व सीओ सिटी देव आनंद के नेतृत्व में हाथी गेट से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस बल को देख रेहड़ी वाले इधर-उधर दौड़ने लगे। जेसीबी से सबसे पहले नाले के ऊपर रखी पटिया हटवाई। इसके बाद महाबली बस स्टैंड पहुंचा। वहां फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों का हटाया गया।
कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया। यहां से अधिकारी माया पैलेस चौराहा होते हुए ठंडी सड़क पर पहुंच गए। वहां से डग्गामार वाहनों को हटवा साथ ही दुकानदारों को नाला छोड़ने की हिदायत दी। अतिक्रमण के खिलाफ अभिलान चलने से जीटी रोड सहित अन्य जगहों पर अफरा तफरी का माहौल रहा। उधर रेहड़ियों में तोड़फोड़ करने से कई लोगों में रोष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें