फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए फुटबॉल वितरित

Sun, 29 Jun 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फुटबॉल खेल के प्रोत्साहन के लिए रविवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में कार्यक्रम हुआ। जिला फुटबॉल संघ एटा के तत्वावधान में डॉ. राम सिंह फाउंडेशन के सौजन्य से खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए फुटबॉल वितरित की गईं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीजी दिल्ली अजय चौधरी ने राजकीय इंटर कॉलेज, अविनाश सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समेत माध्यमिक, सीबीएसई, बेसिक शिक्षा के 30 विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल शिक्षकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

सभी को दो-दो फुटबॉल भेंट कीं। इसके साथ ही पिछले वर्ष फुटबॉल में प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर, विश्वविद्यालय प्रतियोगिता एवं नॉर्थ जोन खेलने वाले महिला व पुरुष खिलाड़ी खुशबू, काजल, हिमांशु, अर्जुन कश्यप एवं फुटबॉल कोच मनोज कुमार को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम संजीव कुमार, दिनेश चौधरी, चंद्रजीत राव, विजय मिश्र, सतवीर सिंह, राजवीर सिंह, आदर्श मिश्रा, सुधीर गुप्ता, मैत्रेय जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें