फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में अव्यवस्था पर भड़के अंत:वासी

Mon, 03 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
छात्रावास में अव्यवस्था पर भड़के अंत:वासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के जीआईसी में संचालित राजकीय छात्रावास में पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। इसे लेकर सोमवार को छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि शौचालयों की कभी सफाई नहीं कराई जाती है। बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। नल खराब पड़े हैं। टंकी टूट गई है। कमरों में लाइट, बल्ब, पंखे भी खराब पड़े हैं। छात्रों ने बताया कि कई बार शिक्षा विभागी के अधिकारियों से शिकायत करके समस्याओं को दूर कराने की मांग की है। पर, कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर शिवम, अनुज कुमार, अरुण कुमार, मोहित, जगवीर सिंह, रामबरन, कैलाश चंद्र, अंकित कुमार, नितिन, गोविंद, धनपाल, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें