डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में धरना दिया। मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
इंजीनियर गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार अभियंताओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। मांगों के बाद भी ग्रेड पे नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्हें आज तक राजपत्रित अधिकारी का दर्जा नहीं दिया गया है। चेताया कि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो इसका खामियाजा विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। एके सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर सुरेश गौतम, एनपी सिंह, ऋषि पाल सिंह, भगवान सिंह, मुकेश चंद्रा, धर्मेंद्र शर्मा, जावेद खान, संजय मौर्य, केसी लोधी, प्रवेश कुमार, मदन सिंह, शोएब उस्मानी, सत्यवीर सिंह, नीरज गौतम, एससी चौरसिया, रवि कुमार, सत्येंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, सुनील कुमार, अफसर अली, आसिम वेग, अशोक कुमार, एसपी यादव, राजकुमार, प्रवीन कुमार, कमलेश गौतम, राजीव शर्मा, राम लाल, मुकेश उपाध्याय, मुकेश यादव राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।