फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लूट के आरोपियों की तलाश में मऊ तक दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। अलीगंज में पांच दिन पहले सराफ से जेवरात और नकदी लूटने के मामले में मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख का इनामी वीरेंद्र के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सीने और माथे में गोली लगने की बात सामने आई है। वहीं अन्य आरोपियों में मऊ और फिरोजाबाद के दो हिस्ट्रीशीटरों का नाम का प्रकाश में आया है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
22 अक्तूबर को अलीगंज के गांव पुराहार निवासी सराफ से संजय यादव से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट की थी। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा थैला लूट ले गए थे। सीसीटीवी और सर्विलांस की जांच में लूट में वीरेंद्र निवासी गांव हरचंदपुर कोतवाली मैनपुरी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लूट में नीले रंग की अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया गया। यह बाइक उन्नाव से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को पिलुआ क्षेत्र की सुन्ना नहर के पास मुठभेड़ में वीरेंद्र के दो गोलियां लगीं। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग में सिपाही सत्यपाल भी घायल हुआ। उसकी हालत खतरे से बाहर है। वीरेंद्र का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इधर सराफ से लूट की घटना के बाद पुलिस ने 1200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। इनमें तीन बदमाश दिखाई दिए हैं। दो अन्य बदमाशों में मऊ जनपद का हिस्ट्रीशीटर दीपक गिरी भी शामिल है। तीसरा आरोपी फिरोजाबाद का रहने वाला है। एटा पुलिस मऊ, फिरोजाबाद, कानपुर, इटावा, मैनपुरी में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें