फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई विभागों में बजट की धनराशि खर्च न होने पर हुई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति का बुधवार को अंतिम दिन रहा। इसके चलते विभागों में पूरे साल का ब्योरा तैयार किया गया। जिला पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग समेत कई ऐसे विभाग रहे जहां बजट होने के बाद भी खर्च नहीं किया जा सका। ऐसे में धनराशि को वापस कर दिया गया। वहीं कुछ विभागों नए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नया बजट भी स्वीकृति किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज विभाग से करीब 12 लाख रुपये का बजट वापस किया गया। यह बजट विभाग के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए आया था, जिसे 31 मार्च को वापस कर दिया गया। वहीं विभाग को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 15वें वित्त में दूसरी किस्त के रूप में 24 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए करीब 24 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति हो चुका है, जिसमें जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के लिए 3 करोड़ 66 लाख रुपये, ग्राम पंचायत के लिए 17 करोड़ 10 लाख रुपये मिले हैं। बजट की धनराशि ग्राम निधि के खाते में जमा की जाएगी जिसका प्रयोग नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा किया जाएगा।
कृषि विभाग से हर साल पंजीकृत किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद के निर्माण के लिए बजट दिया जाता है, लेकिन इस योजना का लाभ तकनीकि समस्या की वजह से किसानों को नहीं दिया जा सका, जिसकी वजह से विभाग से करीब 50 हजार रुपये का बजट वापस किया जा चुका है। जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अभी तक बजट नहीं आया है।
विज्ञापन

नगर पालिका एटा को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 15वें वित्त में करीब 14 करोड़ रुपये का बजट मिला है जिसका प्रयोग विकास कार्य में किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि 6 करोड़ रुपये 14वें वित्त और 8 करोड़ रुपये 15वें वित्त से प्राप्त हुआ है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए करीब 73 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति किया गया है। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि 16 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 73 करोड़ 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृति हुआ है। करीब 117 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाना है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में शहर में 182 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने के लिए बजट पास किया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में 182 पीआरडी जवानों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जिसका पारिश्रमिक का बजट स्वीकृति हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें