फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर आए युवक ने महिला जज को दी धमकी, गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को तारीख पर आए एक युवक ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में जमकर हंगामा किया। युवक जबरन न्यायिक अधिकारी प्रतिभा सक्सेना के विश्राम कक्ष में घुस गया और गाली गलौच करते हुए उन्हें धमकी देने लगा। वहां रखी पत्रावलियों और सामान को उठाकर फेंक दिया। स्टाफ ने रोका तो उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हिरासत में लिया गया युवक प्रदीप अग्रवाल उर्फ बबलू मोहल्ला अरूणानगर का रहने वाला है। उसका सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में एक पारिवारिक वाद चल रहा है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई के बाद अगली तारीख नियत कर दी गई। इस पर बबलू को आपत्ति हुई और वह न्याय  प्रक्रिया पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए हंगामा करने लगा। अधिवक्ता भी कोर्ट में एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। न्यायिक अधिकारी प्रतिभा सक्सेना ने बताया कि आरोपी प्रदीप अग्रवाल बिना अनुमति के उनके विश्राम कक्ष  में घुस आया और चैंबर में रखीं पत्रावली व सामान फेंक दिया। साथ ही गाली गलौज कर धमकी दी। शोर की आवाज पर स्टाफ पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें