फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आवागढ़ में प्रभारी डीपीआरओ का औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर जताई नाराजगी

Tue, 19 May 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बरई कल्याणपुर में मंगलवार सुबह प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरसी सेंटर, शौचालय व गांव में फैली गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ ने आरसी सेंटर में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति पर संबंधित कर्मचारियों से कड़े शब्दों में जवाब-तलब किया। वहीं शौचालयों की गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। पंचायत भवन का निरीक्षण करते समय अव्यवस्थित हालात देखकर उन्होंने सचिव को फटकार लगाई और कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। राजकुमार मौर्य ने कहा कि गांव में स्वच्छता को लेकर बेहद लापरवाही बरती जा रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जिम्मेदारी निभाने में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराया जाए। गांव वालों ने बताया कि लंबे समय से स्वच्छता व्यवस्था उपेक्षित है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीपीआरओ ने आश्वासन दिया कि लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें