एटा। रोडवेज बस स्टैंड से गुजरने वाली 200 मीटर की सड़क का वारिस मिल चुका है। लोक निर्माण विभाग ने अभिलेख प्रस्तुत किए। इसके बाद सड़क की मरम्मत और देखभाल की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद ने ली है।
बस स्टैंड से गुजरने वाले आगरा मार्ग पर करीब 200 मीटर की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिसकी वजह से वाहन चालकों समेत अन्य लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। इस समस्या को अमर उजाला ने 26 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद लोक निर्माण के अधिकारियों ने सड़क से संबंधित अभिलेख जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के पास प्रस्तुत किए। इनके आधार पर यह सड़क नगर पालिका के अधीन मानी गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरवा दिया गया है। जल्द ही इस पर आगे भी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।