फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज तिराहे पर हर ऑटो से प्रतिदिन 30 रुपये की अवैध वसूली

विज्ञापन
वाहन स्टैंड पर काटी गई अवैध वसूली की पर्ची ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। वाहन स्टैंड के नाम पर वसूली रोकने के लिए शासन के आदेश शहर में बेअसर हैं। जिला मुख्यालय पर ही अलीगंज तिराहा स्थित ऑटो स्टैंड से कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। हर ऑटो से 30 रुपये प्रतिदिन वसूले जा रहे हैं। जबकि यहां से एक दिन में 50 से 60 ऑटो निकलते हैं। ऑटो चालकों को रसीद काटकर दी जाती है। दबंगई का यह खेल पुलिस की आंखों के सामने चलता रहता है। कुछ कदम दूर यातायात पुलिस के सिपाही ड्यूटी करते हैं। जबकि कोतवाली नगर भी बहुत दूर नहीं है।
विज्ञापन

जिले में अधिकारियों को एक भी अवैध ऑटो स्टैंड खोजे नहीं मिला। जबकि शहर के अलीगंज रोड तिराहा पर बेधड़क अवैध ऑटो स्टैंड संचालित हो रहा है। यहां से मलावन, सकीट, रिजोर, जैथरा, धुमरी, करतला आदि स्थानों के लिए ऑटो का संचालन किया जाता है। स्टैंड पर कुछ लोगों द्वारा ऑटो चालकों से 30 रुपये प्रति ऑटो के हिसाब से वसूल किए जाते हैं। वसूली करने वाले लोग गुमराह करने के लिए निजी बस की टिकट पर ऑटो के नंबर का कुछ हिस्सा डालकर रसीद पकड़ा देते हैं।
अगले महीने मिलेगी अनुमति
अवैध रूप से वसूली कर रहे व्यक्ति से जब अमर उजाला की टीम ने जानकारी की तो उसने बताया कि यातायात अधिकारियों के निर्देश पर वह कार्य कर रहा है। जुलाई माह में स्टैंड संचालित कर शुल्क वसूलने की अनुमति देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें