फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आधी रात में पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन

Sun, 18 May 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव बलिदादपुर में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना पर एसडीएम ने शनिवार की आधी रात वहां जाकर छापा मारा। खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह से खनन के मामले में शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद एसडीएम भावना विमल ने नायब तहसीलदार, राजस्व टीम एवं पुलिस के साथ क्षेत्र के गांव बलिदादपुर में रात के अंधेरे में छापा मारा। यहां पर मौके पर कुछ लोगों को अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते देखा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को देख खनन करने वाले भाग खड़े हुए। एसडीएम ने बताया कि मौके से दो ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कर सकरौली थाना में खड़ा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें