फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर मिली अवैध शराब, अनुज्ञापी के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आबकारी विभाग ने गांव नगला सोना स्थित शराब की दुकान पर शनिवार शाम छापा मारा। इस दौरान यहां अवैध शराब मिली। मामले में शराब की दुकान के अनुज्ञापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला सोना स्थित शराब की दुकान पर आबकारी निरीक्षक निहांत यादव ने टीम के साथ शनिवार देरशाम छापा मारा। दुकान पर 75 लीटर अवैध शराब रखी थी। पूछताछ में सामने आया कि इसे मिश्रित कर शराब की बिक्री की जा रही थी। वहीं स्टॉक रजिस्टर में भी खामियां मिली।
मामले में आबकारी निरीक्षक ने अनुज्ञापी शौकत अली निवासी सोना सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। आबकारी निरीक्षक निहांत यादव ने बतया है कि दुकान पर अवैध शराब की बिक्री होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर छापा मारा गया। छापे के दौरान अवैैैध शराब बिक्री होती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें