फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेरहवीं में जा रहे युवक सहित दो की सड़क हादसों में मौत

Tue, 16 Jan 2024 04:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया के पास सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने ताऊ की तेरहवीं में शामिल होने के लिए जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। जबकि जैथरा क्षेत्र में वाहन की टक्कर लगने से सकीट क्षेत्र के एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला खना निवासी गौरव यादव (24) की अमरगोजिया के पास हादसे में मौत हुई है। मृतक के फुफेरे भाई सनी यादव निवासी अमरगोजिया ने बताया कि गौरव हलवाई का काम करता था, शहर में ही एक मिठाई की दुकान पर रहता आ रहा था। सोमवार को गौरव के ताऊ नरेश सिंह की तेरहवीं थी, इसमें शामिल होने के लिए बाइक से गांव जा रहा था तभी हादसा हो गया और जान चली गई। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि देर शाम हादसा होने पर युवक की मौत हुई थी, शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव रुपधनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश कुमार (38) निवासी नंदपुर बेलामई थाना सकीट की मौत हुई है। भाई राजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे ससुराल नगला फूले थाना पटियाली जिला कासगंज से लौट रहे थे तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सूचना दी, तब मौके पर पहुंचे और पहचान की गई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हादसा होने पर युवक की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें