फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी फार्म नहीं भरा तो निरस्त होगा रसोई गैस कनेक्शन

Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर
विज्ञापन
 जिले के हजारों रसोई गैस उपभोक्ताओं पर उनके रसोई कनेक्शन बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। ये वे उपभोक्ता हैं जिन्होंने अभी तक केवाईसी फार्म नहीं भरे हैं, आधार कार्ड भी एजेंसी से लिंक नहीं कराए हैं और न ही सब्सिडी छोड़ी है। गैस कंपनियाें का सर्वे शुरू हो गया और 31 जनवरी के बाद कनेक्शन बंद हो जाएगा। बचने के लिए उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक केवाईसी फार्म भर कर गैस एजेंसी जमा करने के साथ आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
विज्ञापन



एटा जिले में इंडेन, एसपी, भारत गैस के 1,91,255 रसोई गैस कनेक्शन हैं। इनमें से करीब बीस प्रतिशत करीब चालीस हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक गैस एजेंसी को केवाईसी फार्म नहीं भर कर देने के साथ आधार कार्ड भी लिंक नहीं कराया है और न ही सब्सिडी छोड़ी है। सरकारी सुविधाओं के लिए आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। इसके जरिये गैस कंपनी अपने उपभोक्ताओं के बारे में जानकारी रखती है।

फौजी रसोई गैस एजेंसी संचालक सत्यदेव गुप्ता ने बताया कि वर्षों पूर्व रसोई गैस कनेक्शन लेते वक्त उपभोक्ताओं से केवाईसी फार्म नहीं भरवाया जाता था, लेकिन अब कनेक्शन लेते वक्त ही गैस कंपनियों ने केवाईसी फार्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है। अब यदि उपभोक्ता ने केवाईसी फार्म नहीं भरा तो उसे नया कनेक्शन नहीं मिलेगा। ऐसे उपभोक्ता जिनका आधार कार्ड लिंक हैं या फिर सब्सिडी छोड़ चुके हैं उन्हें केवाईसी फार्म भरने की जरूरत नहीं है। बाकी के ऐसे उपभोक्ता जिनके आधार कार्ड लिंक नहीं हैं और सब्सिडी का लाभ ले रहे है। उन्हें 31 जनवरी तक केवाईसी फार्म के साथ आधार कार्ड नंबर लिंक नहीं कराया तो गैस कनेक्शन बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें