फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था पर अश्लीलता भारी: एटा में श्रीराम और भरत मिलाप के बीच बजने लगा 'कुआं में डूब जाऊंगी', जमकर लगे ठुमके

Fri, 27 Oct 2023 02:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आस्था पर अश्लीलता भारी दिखाई पड़ी। यहां श्रीराम और भरत मिलाप के बीच 'कुआं में डूब जाऊंगी' गाना बजाया गया। इसके बाद जमकर ठुमके लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
एटा में श्रीराम और भरत मिलाप के बीच बजने लगा 'कुआं में डूब जाऊंगी', जमकर लगे ठुमके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एटा के अलीगंज नगर में रामलीला का आयोजन हो रहा है। बुधवार की रात भगवान श्रीराम और भरत मिलाप का मंचन चल रहा था। इसी बीच ही फूहड़ डांस शुरू करा दिया गया। नृत्यांगना ने 'कुआं में डूब जाऊंगी' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो रामलीला कमेटी की जमकर फजीहत हुई। विश्व हिंदू परिषद ने तो कमेटी पदाधिकारियों के इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


भरत मिलाप कार्यक्रम माता काली मंदिर के पास किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मनोरंजन के नाम पर एक नृत्यांगना को बुलवाया। इसने फिल्मी गानों पर फूहड़ नृत्य प्रस्तुत किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने डांस का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: सोते रहे घरवाले... प्रेमी संग मिल किशोरी ने किया कुछ ऐसा कि हवा हो गई नींद; भागते हुए थाने पहुंचा पिता
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में बेचैनी मच गई। वहीं आम लोगों ने इसे सिद्धांतहीन कार्यक्रम बताते हुए मर्यादा और आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि रामलीला का मंच इस तरह के कार्यक्रमों के लिए हरगिज नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कार्यक्रम की निंदा करते हुए कहा कि सनातन धर्म में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में इस तरह का अश्लील डांस खेद का विषय है। इस पर श्रीराम लीला की पूरी कमेटी को सामूहिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अश्लील कार्यक्रम होने से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। वहीं श्रीराम लीला कमेटी कार्यकारिणी के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि भरत मिलाप कार्यक्रम में खुशी का माहौल था। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें