फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातालकोट एक्सप्रेस हादसा: धमाके के साथ टपकी थीं तरल पदार्थ की बूंदें... और जलने लगी बोगियां; टीम कर रही जांच

Fri, 27 Oct 2023 01:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस हादसे के बारे में कुछ तथ्य सामने आए हैं। यात्रियों ने बताया कि धमाके के साथ तरल पदार्थ की बूंदें टपकी थीं। इसके बाद बोगियों में आग लग गई। टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Agra: पातालकोट की जली बोगियों की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगने की वजह जानने के लिए टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। टीम की पूछताछ में यात्रियों ने तेज धमाके के साथ शरीर पर किसी तरल पदार्थ की बूंदें गिरने की बात बताई है। दो यात्रियों ने लाइट के पास धमाका होने की भी जानकारी दी है।

विज्ञापन


आरपीएफ और जांच टीम ने 15 से अधिक यात्रियों से बयान लिए हैं। इसमें धुआं और आग कैसे लगी, क्या सुनाई दिया और क्या देखा। इसके अलावा किसी ज्वलनशील पदार्थ और विस्फोटक पदार्थ की गंध तो महसूस नहीं हुई। इन तमाम बिंदुओं पर बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: अयोध्या ही नहीं यहां भी गढ़े जा रहे श्रीराम मंदिर में शोभायमान होने वाले पत्थर, देखते ही रह जाएंगे नक्काशी
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में आग कैसे लगी, ये बिना जांच के नहीं कहा जा सकता है। टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। नमूने लैब भी भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग की वजह की सही जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें