फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तू मुझे अच्छी नहीं लगती...कहकर छत से फेंका

Tue, 17 Dec 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात में प्रिया निवासी बदरिया ने ऋषि निवासी टेढ़ी बगिया थाना ट्रांस यमुना जिला आगरा सहित 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पति ऋषि ने तू मुझे अच्छी नहीं लगती, कहते हुए छत से फेंक दिया। इलाज कराने के कारण अब रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रिया ने बताया कि उसका विवाह 28 अप्रैल 2021 को ऋषि कुमार के साथ हुआ था। कुछ समय बाद ही पति ऋषि कहने लगा कि तू मुझे अच्छी नहीं लगती है तो उनकी बात को मैं हंसी में टाल दिया करती थी। जब मैं गर्भवती हो गई तो ऋषि ने कहा कि मुझे बच्चा नहीं चाहिए और गर्भ गिराने की दवा जबरन खिला दी। इसके चलते डेढ़ माह का गर्भ गिर गया।
10 मार्च 2022 को ऋषि छत पर किसी लड़की से बात कर रहा था। जब मैं वहां पहुंची और विरोध किया, तो उसने कहा तू मुझे शुरू से ही पसंद नहीं थी। यह शादी मेरी मर्जी के बगैर हुई है कहते हुए मुझे छत से फेंक दिया। इसके बाद भी नहीं माने और नीचे आकर जान लेने की नीयत से बुरी तरह से पीटा, जिससे मेरी कमर और पैर की हड्डी टूट गई। 9 जून 2022 को यह लोग मुझे मेरे मायके यह कहकर छोड़ गए। कहा कि अब तुमको नहीं रखेंगे। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें