फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट लगने से छटपटाने लगी महिला, बचाने गया पति भी चिपका; हो गई मौत

Thu, 22 Jun 2023 11:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में करंट लगने से महिला छटपटाने लगी। पति ने देखा तो भागते हुए बचाने पहुंचा। वह भी चिपक गया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में महिला समरसिबल में आए करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने गए पति की मौत हो गई। जबकि, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव धोलेश्वर की है। गांव निवासी सुनील कुमार (40) की पत्नी राजनेश देवी बुधवार की रात करीब आठ बजे समरसिबल में आए करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह छटपटाने लगी। उसे छटपटाता देख सुनील उसे बचाने के लिए भागा। बचाते समय वह भी करंट की चपेट में आ गया। 

यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों झुलसकर वहीं गिर गए। घर वालों ने देखा तो दंपती को आनन फानन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजनेश की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन ने कहा कि घर के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन का तार टूटने से बेटे-बहू को करंट लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें