फिरोजाबाद। थाना उत्तर के जैन नगर खेड़ा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जैन नगर खेड़ा निवासी जगन सिंह (35) ने बुधवार शाम फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख परिवारी जन हैरत में पड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ की। वहां मौजूद लोगों से भी कई बिंदुओं पर बातचीत की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। कुछ समय पहले दहेज हत्या में उसे दस साल की सजा हो गई थी। हाई कोर्ट से जमानत पर वह बाहर था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह सजा के बाद से डिप्रेशन में था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।