फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश के बाद धूप से बढ़ी उमस, छूटे पसीने

Fri, 05 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए सिर को दुपट्टे को ढक कर जीटी रोड से गुजरती युवतियां।संवाद
विज्ञापन
एटा। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार शाम आई धूल भरी आंधी के बाद हुई ओलावृष्टि व बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन शुक्रवार को मौसम में बदलाव जारी रहा। आसमान में दिनभर धूप व बादलों की आवाजाही का सिलसिला चलता रहा। इसके साथ ही बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव का असर देखने को मिला। कभी तेज धूप निकलती तो कभी बादल छा जाते। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई जिससे उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को पसीने का सामना करना पड़ा। बच्चे, बुजुर्ग व कामकाजी लोग दिनभर उमस से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं बादलों की आवाजाही से कुछ राहत भी मिली। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार की बारिश और ओलावृष्टि का असर फिलहाल समाप्त होता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही उमस भी बढ़ सकती है जिससे लोगों को गर्मी का अधिक सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्के बदलाव की संभावना बनी रहेगी लेकिन गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
विज्ञापन





आंधी से पांच लोग हुए घायल
एटा। मौसम में बदलाव के बाद बृहस्पतिवार शाम आई तेज धूल भरी आंधी लोगों के लिए आफत बन गई। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी सूरजमुखी अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान तेज आंधी के चलते टीनशेड उनके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं गांव कसौन निवासी अनेक सिंह मंदिर पर मौजूद थे। अचानक तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दस्तमपुर नगला शीतल निवासी किशन देवी छत पर थीं। आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं और गंभीर चोटें आईं।
इसके अलावा थाना मलावन क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी रोशनी व कासगंज जिले के गांव सिढ़पुरा निवासी नीलम के ऊपर तेज आंधी के चलते दीवार गिर गई जिससे दोनों घायल हो गईं। हादसों की सूचना पर परिजन ने सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक के अनुसार सभी का उपचार जारी है। तेज आंधी और खराब मौसम के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें