फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा दिल इंसान थे अभिनेता ओमपुरी

Sat, 07 Jan 2017 12:37 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
ओमपुरी के ‌गुरू आचाय बागीश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
फिल्म अभिनेता ओमपुरी ढाई दशक से स्थानीय आर्ष गुरुकुल के आचार्य एवं अंतर्राष्ट्रीय उपदेशक डॉॅ बागीश के संपर्क में रहे हैं। आचार्य बागीश ने उनके निधन पर कहा कि हमने एक जिंदा दिल व्यक्तित्व को खो दिया है।
गुुरुकुल के आचार्य डा. बागीश ने दो माह पूर्व की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बारामूला में दो अक्तूबर को शहीद हुए नितिन यादव की शहादत पर एक न्यूज चैनल पर चर्चा के दौरान की गई टिप्पणी के बाद वे बहुत भावुक हो गए थे और उन्होंने आचार्य से अपने शब्दों पर प्रायश्चित करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


आचार्य की सलाह पर ही ओमपुरी ने अपने जन्मदिन 18 अक्टूबर को इटावा जिले में शहीद के घर जाकर शहीद के माता-पिता के चरण स्पर्श कर माफी मांगी। यही नहीं ओमपुरी ने शहीद के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी दिया।
विज्ञापन



2015 में ओमपुरी की पत्नी भी आई थीं एटा
16 अप्रैल 2015 को फिल्म निर्देशक-कलाकारों की टीम के साथ ओमपुरी की पत्नी सीमा कपूर भी एटा गुरुकुल में आईं थीं। टीम में प्रसिद्ध गीतकार पदमश्री नीरज भी साथ थे। टीम ने शहर के गुरुकुल एवं अन्य ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण भी किया था। टीम एक फिल्म की शूटिंग एटा में करने की बात कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें