फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन का तार टूटने से बाल-बाल बचे बच्चे

Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
विद्युत उपकरण जले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए शासन से मिले 10 करोड़ रुपये तो खर्च कर दिए, लेकिन विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। एक महीना पूर्व डाली गई एलटी लाइन का तार टूटने से सोमवार सुबह को आधा दर्जन बच्चे करंट की चपेट में आने से बच गए।  जबकि रविवार रात किला इलाके का ट्रांसफार्मर जलने से घर में रखे लाखों के उपकरण जल गए। लोगों ने हंगामा किया, तो ट्रांसफार्मर बदला गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह 5:30 बजे मंडी जवाहरगंज स्थिति पंजाबी कालोनी के ठीक सामने एक माह पूर्व बनी ग्यारह हजार केवीए लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसके चलते क्रिकेट मैच खेलने जा रहे आधा दर्जन बच्चे करंट की चपेट में आने से बच गए। तार टूटने के बाद स्थानीय निवासियों ने विद्युत  स्टेशन पर फोन पर सूचना दी,  लेकिन किसी भी कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर तार को ठीक नहीं किया। तमाम प्रयासों के बाद एसडीओ विद्युत कर्मवीर सिंह को फोन पर सूचना देने पर विद्युत सप्लाई बंद कर टूटा तार जोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर रविवार देर रात किला इलाके के ट्रांसफार्मर जलने से किला, पन्सारियान समेत आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। वहीं अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से उपभोक्ताओं के लाखों रुपये के उपकरण फुंक गए। जलने वाले उपकरणों में दर्जन भर एसी, फ्रिज, पंखे शामिल हैं। पांच घंटे के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर गुस्साए लोगों ने विद्युत स्टेशन पर हंगामा किया। तब जाकर ट्रांसफार्मर बदला गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें