फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले हो गए बर्बाद: शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; क्षेत्र में फैली दहशत

Sun, 24 Mar 2024 05:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लग गई। इससे अनाज, कपड़ों सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने कहा कि होली से पहले आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। 
विज्ञापन
आग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को एक घर में आग लग गई। आग देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैली रही। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रथम दृष्टया शॉर्ट-सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना जलेसर तहसील क्षेत्र के मिसौली गांव की है। गांव निवासी शिवराती ने बताया कि सुबह पत्नी व बच्चों को लेकर फसल काटने के लिए खेतों पर गया था। घर में बुजुर्ग मां चमेली मौजूद थीं। अचानक शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। धुआं निकलते देखा तो मां ने पड़ोसियों से मदद मांगी। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

ग्राम प्रधान नीरज ने कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। शिवराती ने बताया कि घर में रखे 30 हजार रुपये, पांच क्विंटल गेहूं सहित अन्य खाने-पीने का सामान, कूलर-पंखा, बेड, रजाई-गद्दे आदि भी जलकर खराब हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें