फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होली पर घर लौटने वालों की बसों में रही भीड़

Sun, 24 Mar 2024 05:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले से बाहर काम करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए घर लौटे तो रविवार को बसें खचाखच भर गईं। दिल्ली की ओर से बसें पूरी तरह से भरकर आ रहीं थीं। छोटे रूटों पर भी बसों में बैठने की जगह नहीं मिल रही थी। तमाम लोगों ने मजबूरन डग्गेमार वाहनों में यात्रा की। वहीं रोडवेज के रंग में रंगी हुई निजी बसें यात्रियों को भ्रमित करती रहीं।
विज्ञापन

होली का पर्व आज सोमवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व कोई भी हो जो लोग जिले से बाहर कहीं भी नौकरी करते हैं त्योहार पर घर आना चाहते हैं। रविवार को ऐसे लोग बाहर से बसों के माध्यम से घर लौटते दिखाई दिए। जिसके चलते बस स्टैंड पर भीड़-भाड़ का माहौल बना हुआ था। कुछ लोग ऐसे भी थे जो यहां से बाहर अपने घर को जा रहे थे। इसके लिए एटा डिपो की और से प्रमुख मार्गों पर काफी संख्या में बसें लगाई गईं थीं।
सबसे ज्यादा बसें दिल्ली, शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद मार्ग पर लगाई गई थीं। दिल्ली जा रहे रमेश ने बताया कि इधर से तो आसानी से बस मिल रही है। बस के अंदर भीड़-भाड़ भी ज्यादा नहीं है। दिल्ली से लौटी पूजा ने बताया कि उधर से बस पूरी तरह से भरकर आ रही हैं। बड़ी मुश्किल से बैठने के लिए जगह मिल पा रही है।
विज्ञापन

जैथरा के सचिन कुमार ने बताया कि कौशांबी बस अड्डे के बाहर उत्तर प्रदेश परिवहन लिखी हुई बस खड़ी थी। हम लोग उसे रोडवेज समझकर बैठ गए। रास्ते में जब परिचालक ने हाथ से लिखा हुआ टिकट दिया तब समझ में आया कि यह तो निजी बस है, लेकिन बीच रास्ते में क्या कर सकते थे। मजबूरी में इस बस में ही सफर करना पड़ा, जो कई स्थानों पर रोकते हुए लेकर आई। जिसकी वजह से परेशानी हुई और समय भी ज्यादा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें