होमगार्ड डीजे पर डांस करते करते गिरा और मौत हो गई। दोस्त की बेटी की शादी में आया था। पहले तो किसी को यीकन नहीं हुआ। बाद में शादी का माहौल गमगीन हो गया।
उत्तर प्रदेश के एटा में होमगार्ड जवान शुक्रवार रात विवाह समारोह में डीजे पर नाच रहा था। अचानक गिरा और बेहोश हो गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वर्तमान में एसडीएम जलेसर कार्यालय में उसकी तैनात रहती थी।
विज्ञापन
घटना जलेसर थाना क्षेत्र के गांव रेजुआ की है। गांव निवासी यशपाल (48) के मित्र रामनिवास की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए यशपाल आए थे। खाना खाने के बाद वह परिसर में लगे डीजे फ्लोर पर नाचने लगा। नाचते-नाचते अचानक से वह डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा। लोगों ने डीजे को बंद कराया और यशपाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने आगरा के लिए रेफर कर दिया।
आगरा ले जाते समय रास्त में ही यशपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने होमगार्ड जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के भाई विक्रम सिंह ने बताया कि यशपाल की 3 बेटी व दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
बेटियों की शादी से लेकर अन्य आर्थिक समस्याएं भी सामने आएंगी। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि जलेसर कस्बा में ही एक शादी समारोह में यशपाल ने खाना खाया और उसके बाद डीजे पर डांस करते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।